UPTET Exam Date 2026 Application Form : यूपी टीईटी फॉर्म आवेदन को लेकर बड़ी खबर क्या परीक्षा उसी डेट पर होगी

By: Admin

On: December 21, 2025

Follow Us:

UPTET Exam Date 2026 Application Form

UPTET Exam Date 2026 Application Form : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार शुक्रवार यानी 19 दिसंबर को कार्यभार ग्रहण किया अब ऐसे में यूपीटीईटी परीक्षा 2026 प्रस्तावित डेट को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है अगर आप भी यूपीटीईटी परीक्षा तिथि एवं फॉर्म आवेदन शुरू होने से संबंधित नई व ताजा अपडेट के बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाली है क्योंकि यूपीटीईटी एग्जाम डेट एवं फॉर्म अप्लाई से संबंधित सारी जानकारी नीचे बताई गई है।

जैसा कि आप सभी को पता होगा यूपीटेट परीक्षा पिछले कई वर्षों से नहीं हुई है जिसके चलते जो अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टेट परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद ही आगामी आने वाली शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता मानी जाएगी क्योंकि उच्च स्तरीय बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्य योगी जी और कई सारे विभाग द्वारा 2026 में एजुकेशन विभाग में आने वाली सभी प्रकार के भर्ती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऐसे में उन उम्मीदवार के लिए सबसे बड़ी मौका सामने निकल कर आ रही जो अभी तक यूपीटीईटी परीक्षा को क्वालीफाई नहीं किए हैं क्योंकि टेट परीक्षा आयोजित होने के बाद ही प्राथमिक एवं माध्यमिक अध्यापक के पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन आएगी हालांकि कितने पदों पर प्राथमिक स्तर पर भर्ती आने वाली है? इसके बारे में अभी ऑफिशियल रूप से कोई अनाउंस नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा की करीब 30 हजार से लेकर 50 हजार के बीच या उससे अधिक पद देखने को मिल सकता है।

UPTET Notification Latest Update

यूपीटीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नोटिफिकेशन जारी होने को लेकर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि 29 एवं 30 जनवरी को यूपीटेट परीक्षा की तिथि पहले से प्रस्तावित है सूत्रों से खबर निकल कर आ रही है कि टीईटी परीक्षा निश्चित डेट पर आयोजित करवाने की तैयारी हो रही है लेकिन ज्यादातर लोगों के मन में प्रश्न चल रहा कि अभी तक फॉर्म अप्लाई नहीं हुआ तो कैसे निर्धारित तिथि पर परीक्षा संपन्न होगी? आप सभी को जानकारी के लिए बता दें कि अगर इसी हफ्ते में शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा फॉर्म अप्लाई होने से संबंधित विज्ञप्ति जारी होती है तो फिर महज 15 से 20 दोनों का समय फॉर्म अप्लाई के लिए दी जा सकती है।

फिलहाल इस बात में कितनी सत्यता है? बहुत जल्द उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नवनियुक्ति अध्यक्ष पूर्व श्री डीजीपी प्रशांत कुमार बैठक करेंगे उसके बाद ही जो भी निर्णय होगा उसके बारे में ऑफिशियल रूप से जानकारी दी जाएगी।

UPTET Exam Pattern New Update

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी परीक्षा में 150 प्रश्न 150 अंक के पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न को सही करने पर एक अंक गलत करने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। पेपर में प्रश्न को सॉल्व करने के लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित होती है, परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 60% और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 55% अंक प्राप्त करना होता है यूपीटेट परीक्षा उत्तीर्ण कर लेने पर इसके सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन के नियम मानी जाएगी।।

यूपीटीईटी परीक्षा 2026 फॉर्म अप्लाई कैसे करें?

  • स्टेप 1- यूपीटीईटी फॉर्म अप्लाई के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- उसके बाद मुख्य पृष्ठ पर फॉर्म अप्लाई के लिंक दिखाई देगा। 
  • स्टेप 3- उस पर क्लिक करते ही नए टाइप ओपन होगा।
  • स्टेप 4- अब उम्मीदवार को फॉर्म अप्लाई करने से संबंधित सारे विवरण दर्ज करने होंगे। 
  • स्टेप 5- उसके बाद जरूरी विवरण जैसे पासपोर्ट साइज फोटो और उम्मीदवार के हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। 
  • स्टेप 6- फिर निर्धारित शुल्क भुगतान करना होगा। 
  • स्टेप 7- उसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
UPTET Exam Date 2026 Application FormComing Soon
Offical website Click here

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम विकास गुप्ता शैक्षिक योग्यता पीजी में M.COM है, मैं पिछले तीन वर्षों से शिक्षा, सरकारी योजनाएं, नौकरियां और छात्रवृत्तियों से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन कर रहा हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक बोर्ड परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट, सरकारी भर्तियों के अपडेट, रिजल्ट, यूपी स्कॉलरशिप, यूपी टीईटी, सीटीईटी, यूपी डीएलएड अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सटीक और सरल भाषा में पहुंचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment