Up Board Practical Admit Card 2026 : यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गई है सूचना के अनुसार 12वीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल दो चरण में आयोजित होगी पहले चरण की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 के बीच जिसमें यूपीटेट परीक्षा होने की वजह से 29 एवं 30 जनवरी छोड़कर संपन्न की जाएगी और दूसरे चरण की परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
प्रदेश के सभी अध्यापक एवं छात्रों को पता होना चाहिए कि आपके जनपद का कौन से चरण में प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट निर्धारित की गई है ताकि उसी के अनुसार प्रैक्टिकल एग्जाम के फाइल और प्रोजेक्ट कार्य को पूरा कर सकें क्योंकि वायवा के दौरान एग्जामिनर द्वारा विद्यार्थियों से जिस टॉपिक पर प्रैक्टिकल फाइल होती है उसी से प्रश्न पूछा जाता है और जो छात्र पूछे गए प्रश्नों के उत्तर आत्मविश्वास के साथ देते हैं उनको प्रैक्टिकल एग्जाम में पूरा अंक प्राप्त होता है।
इंटर के अभ्यर्थियों को पता होना चाहिए की बोर्ड एग्जाम की दृष्टि से प्रैक्टिकल परीक्षा काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस परीक्षा के सभी वर्ग (साइंस कॉमर्स एवं आर्ट्स) के अंतर्गत अलग-अलग 60 अंकों से लेकर 90 अंक तक की प्रैक्टिकल के अंक प्राप्त होते हैं जो बोर्ड रिजल्ट के अंकों में जुड़ता है हालांकि आपके विद्यालय का प्रैक्टिकल परीक्षा कब से प्रारंभ होने जा रही और एडमिट कार्ड कब भर में दी जाएगी आइए इन सभी के बारे में सारी जानकारी आर्टिकल की मदद से प्राप्त करते हैं।
Up Board Practical Exam 2026
यूपी बोर्ड इंटर कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम की तिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा 16 दिसंबर को जारी कर दी गई है दो चरण में सभी मंडल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएगी पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 24 जनवरी से 1 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी जिसमें आगरा सहारनपुर बरेली लखनऊ झांसी चित्रकूट अयोध्या आजमगढ़ देवीपाटन तथा बस्ती शामिल होंगे और दूसरे चरण की परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी जिसमें अलीगढ़ मेरठ मुरादाबाद कानपुर प्रयागराज मिर्जापुर गोरखपुर एवं वाराणसी मंडल शामिल है।
Up Board Practical Admit Card 2026
यूपी बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल एग्जाम के तिथि को घोषित कर दी गई है और जल्द ही परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी होगी जो विद्यालय अध्यापक द्वारा छात्रों को बुलाकर दी जाएगी एडमिट कार्ड प्राप्त होने पर उसमें विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, स्टूडेंट के फोटो, रोल नंबर, विद्यालय का नाम एवं कोड, स्कूल का मुहर एवं प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर परीक्षाओं की तिथि एवं समय इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
Up Board Practical Admit Card 2026 Ksise Download Kare?
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-
- स्टेप 1- प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2- उसके बाद मुख्य पृष्ठ पर प्रैक्टिकल एग्जाम वाले कॉर्नर पर जाएं।
- स्टेप 3- अब आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।
- स्टेप 4- वहां क्लिक करते ही नया टैब ओपन होगा जिसमें लॉगिन आईडी दर्ज करनी होगी।
- स्टेप 5- फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक करते ही विद्यालय के सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा।
- स्टेप 6- इस तरह से आप सभी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
| Up Board Practical Admit Card 2026 | 12th Class |
| Official Website | Visit Now |
