Up Board Exam 2026 Important Update: परीक्षा देने के लिए क्या साथ में ले जा पाएंगे

By: Admin

On: February 17, 2026

Follow Us:

Up Board Exam 2026 Important Update

Up Board Exam 2026 Important Update: यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही है परीक्षा के लिए शामिल होने जा रहे सभी छात्र एवं छात्राओं को जानकारी होनी चाहिए कि परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल में प्रवेश करने के दौरान आपके पास क्या होना चाहिए क्या नहीं होना चाहिए ताकि बिना रोक-टोक के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश दी जा सके क्योंकि जितना जरूरी आपके लिए परीक्षा है उससे कहीं ज्यादा जरूरी एग्जाम हॉल में सफलतापूर्वक प्रवेश करना। 

वैसे तो आप सभी को जानकारी के लिए बता दें कि जो छात्र दसवीं बोर्ड परीक्षा के दे चुके हैं और इंटर की परीक्षा इस बार देने वाले हैं उनको परीक्षा के दौरान एग्जाम हॉल में प्रवेश करने के लिए क्या चीजों की जरूरत पड़ती है इसके बारे में अच्छे से पता होगा वही जो विद्यार्थी पहली बार यानी हाई स्कूल कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के लिए शामिल होने जा रहे हैं उनको अभी कोई आईडिया नहीं है हालांकि आर्टिकल की मदद से आप सभी को परीक्षा के दौरान साथ में क्या ले जाना है आईए इसके बारे में सारी जानकारी प्राप्त करते हैं। 

Up Board Exam 2026 Important Update: Overview

बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज
परीक्षा का नामयूपी बोर्ड परीक्षा 2026
कक्षा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट
परीक्षा तिथि 18 फरवरी से 12 मार्च
एग्जाम पाली एवं समय प्रथम पाली
8: 30 से 11:45 Am
द्वितीय पाली
2:00 से 5:15 p.m
Up Board Exam 2026Important Updates
1st Paper Hindi
Official Website upmsp.edu.in

जैसा कि आप सभी को पता होगा यूपी बोर्ड एग्जाम 18 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही है पहली पाली में हाई स्कूल कक्षाओं की परीक्षा हिंदी विषय से प्रारंभ होगी जिसका टाइम 8:30 से 11:45 Am तक निर्धारित है जबकि 12वीं कक्षाओं की दूसरी पाली में परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:15 pm तक निर्धारित है परीक्षा देने के लिए एग्जाम हॉल में प्रवेश निर्धारित समय से आधा घंटा पहले एंट्री दी जाएगी और एग्जामिनर के द्वारा छात्रों से प्रवेश पत्र और उसमें दी गई विद्यार्थियों की व्यक्तिक विवरण आईडी कार्ड से बिल्कुल मैच होना चाहिए अगर आईडी कार्ड में फोटो साफ नहीं तो पासपोर्ट साइज फोटो साथ में ले जाएं पेपर में प्रश्न को लिखने के लिए कलम, स्केल, हेडिंग के लिए मोटा पेन इत्यादि सामग्री होनी चाहिए।

Up Board Exam 2026 Latest News

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा कई सारे नए नियम बनाए गए सबसे पहले तो परीक्षा के दौरान जो छात्र उत्तर पुस्तिका में “नोट” कॉपियों के बीच में चिपका देते थे उनका कॉपी मूल्यांकन इस बार नहीं किया जाएगा इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है प्रश्नों के उत्तर लिखने के दौरान जिन प्रश्नों के उत्तर आपको न आए खाली नहीं छोड़ता है बल्कि जो आपको आ रहा हो उसे जरूर लिखें क्योंकि कॉपी मूल्यांकन एग्जामिनर जब करता है तो अगर आपके कॉपी में जो प्रश्न पूछा गया है इसका सटीक उत्तर नहीं लिख पाए हैं तब भी स्टेप मार्किंग के अंक दिए जाते हैं।

परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल में प्रवेश हेतु सावधानियां

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को निर्धारित समय से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुँचे।
  • जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र जहां गया उसके बारे में नहीं पता तो एक दिन पहले जाकर केंद्र को पता कर लें।
  • अगर आपको परीक्षा केंद्र जहां गया है वहां का एड्रेस पता है तो पहले वाले पेपर में तब भी निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचे। 
  • परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल में प्रवेश शुरू होने पर एग्जामिनर के द्वारा जो भी गाइडलाइन दी जाए उस पालन करें।
  • किसी भी प्रकार के वर्जित सामग्री को साथ में बिल्कुल भी न ले जाएं।
  • विद्यार्थी के पास अपना प्रवेश पत्र, स्कूल फोटो युक्त आईडी कार्ड एक फोटो, और यदि स्कूल आईडी कार्ड हो तो ले जाएं।
  • पेपर में प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए अभ्यर्थी के पास पारदर्शी पेन स्केल हेडिंग के लिए मोटा पेन इत्यादि होनी चाहिए।
Up Board Hindi Previous Paper10th || 12th
UP Board Model Paper 2026 10th || 12th

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम विकास गुप्ता शैक्षिक योग्यता पीजी में M.COM है, मैं पिछले तीन वर्षों से शिक्षा, सरकारी योजनाएं, नौकरियां और छात्रवृत्तियों से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन कर रहा हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक बोर्ड परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट, सरकारी भर्तियों के अपडेट, रिजल्ट, यूपी स्कॉलरशिप, यूपी टीईटी, सीटीईटी, यूपी डीएलएड अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सटीक और सरल भाषा में पहुंचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment