Up Board Class 10th Final Center List 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा तेजी से तैयारी की जा रही है बोर्ड परीक्षा नकल विहीन हो, परीक्षा के दौरान केंद्र पर अच्छे से निगरानी हो सके इसके लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा कम यानी महज 7448 एग्जाम केंद्र बनाई गई और सभी स्कूलों से ऑनलाइन आपत्तियां 4 दिसंबर तक मांगी गई जिसके तहत पूरे प्रदेश भर से 8707 शिकायतें प्राप्त हुई।
स्कूल द्वारा ली जाने वाली आपत्तियों में मुख्य शिकायतें- कई विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का, छात्रों के विद्यालय से परीक्षा केंद्र काफी दूरी निर्धारित होना, क्षमता से अधिक कई स्कूलों का सेंटर एक विद्यालय में बनाएं जाना इत्यादि जैसे समस्याएं प्रमुख हैं जिसका निस्तारण बोर्ड द्वारा 11 दिसंबर तक कर ली जाएगी उसके बाद 17 दिसंबर को संशोधित करके यूपीएमएसपी के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
जैसा कि आप सभी को पता होगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल कक्षाओं के लिए पंजीकृत 27,50,947 छात्र एवं छात्राएं हैं जिसमें लड़कों की संख्या 14,38,682 एवं लड़कियों की संख्या 13,12,263 है। अगर बोर्ड एग्जाम के परीक्षा तिथि की बात करें तो 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। फिलहाल फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट कब जारी होगी? छात्र कैसे सेंटर लिस्ट को चेक कर सकेंगे? इन सारे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब आर्टिकल में नीचे साझा की गई है।
Up Board Class 10th Final Center List 2026 Latest News
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर विद्यालय के लॉगिन आईडी पर भेजी गई और बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी को निर्देश दिया कि निर्धारित की गई तिथियों पर जिन विद्यालय को जो समस्या हो अपनी शिकायत दर्ज करें हालांकि सभी विद्यालय द्वारा करीब 8707 शिकायतें दर्ज की गई अब फाइनल सेंटर लिस्ट जारी करने की तैयारी हो रही है और बताया जा रहा की 30 दिसंबर को फाइनल सेंटर लिस्ट जारी की जाएगी।
यूपी बोर्ड 10वीं कक्षाओं के फाइनल सेंटर लिस्ट को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आधिकारिक वेबसाइट पर जिलेवार अपलोड की जाएगी जिसे हर कोई डाउनलोड कर सकता है और विद्यालय का कोड इस्तेमाल करके एग्जाम सेंटर लिस्ट के पीडीएफ के माध्यम से अपने सेंटर के बारे में पता कर सकते हैं।
Up Board 10th Final Center List 2026 क्यों है जरूरी?
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट जारी होने के बाद फिर इन सेंटर में कोई बदलाव नहीं की जाती है अतः बोर्ड परीक्षा के दृष्टि से छात्रों को पहले से एग्जाम सेंटर के बारे में जानकारी होना बहुत महत्वपूर्ण होता है ताकि परीक्षा के दौरान निर्धारित समय पर परीक्षा देने के लिए एग्जाम सेंटर पर पहुंच पाए हालांकि बहुत सारे विद्यालयों के परीक्षा केंद्र काफी दूर बनाया जाता है इसलिए छात्र को ठंड के महीना में एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के लिए उचित संसाधन का प्रयोग करते हुए परीक्षा समय के दो-तीन घंटा पहले घर से निकालना पड़ता है।
फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट पहले से जारी की जाती है ताकि फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट के मदद से पता कर सकते हैं कि आपके विद्यालय का सेंटर कहां बनाया जा रहा? जो विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया उस विद्यालय में कितने स्कूलों के सेंटर बना है? विद्यालय में कितने छात्र बोर्ड परीक्षा देने के लिए शामिल होने जा रहे हैं?
Up Board Class 10th Final Center List 2026 Kaise Check Kare?
यूपी बोर्ड 10वीं कक्षाओं के फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट के पीडीएफ जिलेवार 30 दिसंबर को जारी कर दी जाएगी जिसे नीचे बताई गई निम्न स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं-
- स्टेप 1 – यूपी बोर्ड 10वीं कक्षाओं के फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- स्टेप 2 – उसके बाद मुख्य पृष्ठ पर फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट के लिंक दिखाई देगा।
- स्टेप 3 – अब स्क्रीन पर दो प्रकार के विकल्प मिलेंगे जिसमें दसवीं कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4 – उसके बाद अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- स्टेप 5 – फिर अपने जनपद का फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी।
- स्टेप 6 – अपने विद्यालय का कोड प्रयोग करके सेंटर लिस्ट में नाम देख सकते हैं।
Up Board Class 10th Final Center List 2026 PDF Download Link
| Up Board Class 10th Final Center List 2026 | PDF Download |
| Official website | Click here |
