SIR Form Status Kaise Check Kare : अगर आप भी SIR फॉर्म भरकर अपने BLO के पास जमा कर दिए हैं और सोच रहे हैं कि आपका BLO एस आई आर फॉर्म को ऑनलाइन अप्लाई किया या नहीं तो इसके लिए ऑनलाइन स्टेटस चेक करना होता है जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है तो ऐसे SIR Form Status Kaise Check Kare? सारी जानकारी आर्टिकल की मदद से नीचे बताई जा रही है सभी स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करके घर बैठे फोन की मदद से अपना स्टेटस देख सकते हैं।
जैसा कि आप सभी को पता होगा देश के करीब 12 राज्यों में SIR (यानी विशेष गहन पुनरीक्षण) किया जा रहा है हालांकि पहले चरण में बिहार में 7.5 करोड़ मतदाताओं की SIR सफलतापूर्वक कर ली गई है और इसी तरह से दूसरे चरण का SIR 27 अक्टूबर से शुरू हुआ और 4 दिसंबर तक अंतिम डेट निश्चित थी लेकिन एक बार फिर से डेट को एक हफ्ते के लिए बढ़कर 11 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है।
अगर आप सफलतापूर्वक अपने यहां के बीएलओ को SIR फार्म जमा कर दिए हैं तो जरूर इस समय ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की जिज्ञासा बन रही होगी हालांकि बहुत से लोग जो घर से कहीं बाहर शहर में रहते हैं और ऑनलाइन माध्यम से SIR फॉर्म अप्लाई किए हैं लेकिन अभी तक स्टेटस चेक नहीं कर पाए हुए हैं उनको जरूर स्टेटस चेक करना चाहिए क्योंकि आपके यहां के बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसर के पास ज्यादा कम रहने की वजह से ऑनलाइन सबमिट न कर पाने की वजह से रिजेक्ट न हो इसलिए ऑनलाइन स्टेटस चेक करने का विकल्प मुख्य चुनाव आयोग द्वारा दी गई है।
SIR क्यों है जरूरी?
SIR होने से जिन व्यक्तियों के एक नाम पर कई सारे वोटर लिस्ट में नाम होते हैं अब केवल मान्य नाम वोटर लिस्ट में होगा।
21 साल पहले 2002 से 2004 के बीच SIR हुआ था और तब से लेकर अब घर में बहुत से लोग किसी दूसरे शहर में रहने लगे तो किसी का मृत्यु हो गया लेकिन अभी तक उनका नाम वोटर लिस्ट में है इत्यादि जैसी समस्याएं की वजह से SIR हो रही है।
SIR Form Status Kaise Check Kare?
अगर जिन लोगों के SIR फार्म किसी कारणवश ऑनलाइन अप्लाई नहीं होता है तो दोबारा मौका नहीं दी जाएगी क्योंकि अंतिम डेट 11 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है इसलिए अगर आप अपने यहां के बीएलओ के पास SIR फॉर्म भरकर दिए हैं और आपका BLO जमा किया या नहीं पता करना चाहते हैं तो इसके बारे में निम्नलिखित बिंदुओं की मदद से कई सारे स्टेप्स बताई जा रहे हैं ध्यान पूर्वक फॉलो करके स्टेटस देख सकते हैं-
- स्टेप 1- SIR स्टेटस चेक करने के लिए इलेक्शन कमीशन के ऑफिसियल वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2- उसके बाद मुख्य पृष्ठ पर सर्विसेज नाम से विकल्प दिखाई देगा।
- स्टेप 3- अब वहां दो प्रकार के लिंक मिलेगा पहले लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4- फिर पंजीकृत मोबाइल नंबर या एपिक नंबर दर्ज करें।
- स्टेप 5- उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके आगे बढ़े।
- स्टेप 6- अब अपना जनपद का नाम और एपिक नंबर दर्ज करें।
- स्टेप 7- फिर आपक SIR फार्म Submit हुआ या नहीं पता चल जाएगा।
SIR Form Status Check Online
| SIR Form Status Check Online | Click here |
| Official Website | Click here |
