Up Board Topper 2026 Kaise Bane: बोर्ड एग्जाम के बचे इन शेष दिनों में, ऐसी तैयारी करने पर बनेंगे टॉपर

By: Admin

On: February 17, 2026

Follow Us:

Up Board Topper 2026 Kaise Bane

Up Board Topper 2026 Kaise Bane: जैसा कि आप सभी को जानकारी होगी यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की परीक्षा 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही है परीक्षा आयोजित होने में देखा जाए तो शेष बहुत ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है ऐसे में जो छात्र अच्छा बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने का लक्ष्य बनाए हुए हैं अब भर में लगभग ऐसे छात्र अपना पूरा सिलेबस कंप्लीट कर लिए होंगे और इन दिनों सभी विषयों की प्रीवियस ईयर और बोर्ड द्वारा जारी की गई विषय वार नए पैटर्न आधारित मॉडल पेपर के जरिए प्रश्नों को सॉल्व कर रहे होंगे। 

यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 के टॉपर बनने का सबसे अच्छा रणनीति कि अगर बात करें तो विद्यार्थी को लगातार परीक्षा के बचे कम दिनों में नए पैटर्न आधारित मॉडल पेपर एवं प्रीवियस ईयर के विषय वार सभी क्वेश्चन पेपर को हल करें इन प्रश्नों को सॉल्व करने के दौरान बहुत सारे प्रश्न ऐसे लगेंगे जो आपको न आ रहा हो तो घबराना नहीं है बल्कि अपने नोट्स बुक और विद्या क्वेश्चन बैंक जैसे किताब की मदद से उनके उत्तर को देखकर तैयारी बना सकते हैं।

परीक्षा के दौरान छात्रा को पेपर सॉल्व करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय निर्धारित होता है दसवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों का प्रत्येक पेपर का पूर्णांक 70 अंकों का बोर्ड एग्जाम में होता है वही 12वीं कक्षाओं के अभ्यर्थियों के बगैर प्रैक्टिकल विषय की परीक्षाओं में 100 अंक और प्रैक्टिकल वाले विषयों के पूर्णांक 70 अंकों का होता है पेपर को उत्तीर्ण करने के लिए छात्र को उचित रणनीति और टाइम मैनेजमेंट के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।

Up Board Topper 2026 Kaise Bane?

जो छात्र बोर्ड एग्जाम में अच्छा अंक प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए हुए हैं उनके द्वारा लगातार बेहतर से बेहतर तैयारी बनाने के लिए कई सारे रणनीति को जानने की कोशिश की जा रही है हालांकि पिछले वर्ष के बहुत सारे अभ्यर्थी जो बोर्ड एग्जाम में टॉपर आए हुए थे सभी से पूछताछ करने के दौरान पता चला कि जितने भी टॉपर विद्यार्थी हैं सभी का रणनीति लगभग एक जैसा होता है 24 घंटे में 20-22 घंटे आपको नहीं पढ़ना है बल्कि जो पढ़ो चाहे तीन से चार घंटे पढ़ो लेकिन उसको अच्छे से समझ कर चलिए जब भी प्रीवियस ईयर के क्वेश्चन पेपर या नए पैटर्न आधारित मॉडल पेपर को सॉल्व करना प्रारंभ करें तो अपने पास घड़ी को जरूर रखें और उस घड़ी में 3 घंटे 15 मिनट भर में आपको पेपर हल करना है।

अगर मॉडल पेपर हल करने के दौरान आपको 3 घंटे 15 मिनट से अधिक समय लग रहा तो अभी प्रेक्टिस करने की और जरूरत है और कोशिश करिए की जब भी प्रश्न हल करें तो राइटिंग का विशेष रूप से ध्यान दें जिस कलम का प्रयोग कर रहे हैं वही कलम परीक्षा के दौरान भी आपके पास होना चाहिए पता लगे अभी वैसे ही कोई कलाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और एग्जाम के दिन आप कोई महंगा पेन प्रयोग कर रहे हैं तो आपका राइटिंग बिल्कुल भी अच्छा नहीं बनेगा जिसके कारण पेपर में प्रश्नों के उत्तर लिखने में आपको काफी वक्त लग सकता है इसलिए ऐसी गलतियों को बिल्कुल भी न करें।

टॉपर बनने के महत्वपूर्ण कारक

18 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही है और ऐसे में छात्रों को विशेष रूप से सलाह दी जाती है कि जितना भी आप पढ़े हैं उसको बार-बार रिवीजन करिए और जब रिवीजन करें तो किसी भी टॉपिक को लिखकर करें इससे आपका लिखने का प्रैक्टिस अच्छी होगी और एग्जाम के समय आपका हाथ बिल्कुल भी दर्द नहीं करेगा अन्यथा कभी-कभी लिखने की प्रैक्टिस विद्यार्थियों की नहीं होती है तो वह पेपर में पूरा प्रश्न को लिख नहीं पाते और उनका समय बीत जाता है जिसके चलते आसान से आसान प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाते हैं।

पेपर में जब भी प्रश्न पत्र आपको मिले तो कोशिश करिए की सबसे पहले शुरू के 15 मिनट के भीतर पूरे प्रश्नों को अच्छे से ध्यान पूर्वक पढ़े फिर जी खंड से आपके प्रश्न आ रहा हो उसका खंड अपने उत्तर पुस्तिका में डालें और प्रश्न उत्तर नंबर जो आ रहा हो उसे दर्ज करके उत्तर लिखना प्रारंभ करें और कोशिश करिए कि जब प्रश्नों के उत्तर लिखना प्रारंभ करिए तो हेडिंग मोटे पेन से और सब हेडिंग ब्लैक पेन से और जिस स्पीड से उत्तर को लिख रहे हैं कोशिश करिए कि इस स्पीड से पूरा प्रश्न लिखा होना चाहिए।

कभी-कभी विद्यार्थी शुरुआत में बहुत राइटिंग से लिखते हैं और आखिरी होते-होते पता लग गई कि अभी पेपर में कई सारे उत्तर लिखना है तो तेज स्पीड में लिखने लगते हैं जिससे उनकी राइटिंग गड़बड़ हो जाती है और एग्जामिनर कॉपी चेक करने के दौरान न समझ पाने की वजह से कम अंक देते हैं आपका हर एक कदम सूझबूझ तरीके से अगर होगी तो टॉपर बनने से कोई रोक नहीं सकता इसलिए जितना भी तरीका आपको आर्टिकल की मदद से बताई गई है उसे ध्यान पूर्वक फॉलो करके अपने तैयारी को प्रत्येक दिन बेहतर से बेहतर बनाएं और हम ईश्वर से कामना करते हैं कि बोर्ड एग्जाम के टॉपर आप बनें।

Home PageClick here
Official Website Click here

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम विकास गुप्ता शैक्षिक योग्यता पीजी में M.COM है, मैं पिछले तीन वर्षों से शिक्षा, सरकारी योजनाएं, नौकरियां और छात्रवृत्तियों से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन कर रहा हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक बोर्ड परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट, सरकारी भर्तियों के अपडेट, रिजल्ट, यूपी स्कॉलरशिप, यूपी टीईटी, सीटीईटी, यूपी डीएलएड अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सटीक और सरल भाषा में पहुंचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment