Up Board Exam 2026 Class 10th Hindi Model Paper : यूपी बोर्ड हाई स्कूल कक्षाओं की परीक्षा 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही है ऐसे में देखा जाए तो अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है जो छात्र बोर्ड एग्जाम में अच्छा मार्क्स प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए हुए हैं उनके लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि सर्दियों की वजह से छात्र लापरवाही करने लगते हैं और समय बीत जाता है फिर विषय तैयार नहीं हो पता जिसके कारण बोर्ड एग्जाम में सरल से सरल प्रश्न के उत्तर लिखने में असमर्थ होते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं की बोर्ड एग्जाम में पेपर के 70 पूर्णांक में से 65 से अधिक अंक प्राप्त करना तो इसके लिए अभी से बोर्ड द्वारा जारी की गई नए पैटर्न आधारित मॉडल पेपर को हल करना और उसमें जो प्रश्न कठिन लगे या उनके उत्तर न आते हो उन प्रश्न को उत्तर पुस्तिकाओं अथवा नोट्स बुक के माध्यम से तैयार करें ताकि एग्जाम तक आपकी तैयारी बेहतर हो जाए।
जो विद्यार्थी बोर्ड के रिजल्ट में टॉपर श्रेणी के अंतर्गत रहते हैं अक्सर उनकी तैयारी परीक्षण नजदीक होने पर नहीं बल्कि पहले से ठोस रणनीति के साथ होती है अगर आप भी बोर्ड के टॉपर विद्यार्थी बनना चाहते हैं तो अभी से बोर्ड द्वारा जारी की गई नए मॉडल पेपर को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके विषय वार निर्धारित की जाने वाली समय अनुसार हल करें।
Up Board Exam 2026 Class 10th Hindi Model Paper विशेषताएं
यूपी बोर्ड 10वीं कक्षाओं की फर्स्ट परीक्षा हिंदी विषय से प्रारंभ होती है अगर हिंदी पेपर की बात करें तो बोर्ड एग्जाम में 70 अंकों का होता है इस परीक्षा में 22 अंक प्राप्त करने पर छात्र को उत्तीर्ण माना जाता है हालांकि पेपर में प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाता है शुरुआती 15 मिनट प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए होता है पेपर में प्रश्न दो करो में होता है पहला खंड omr आधारित 20 प्रश्न और दूसरा खंड लिखित आधारित 50 अंकों का 10 प्रश्न होता है।
हिंदी विषय की पेपर बोर्ड एग्जाम के दृष्टि से छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है अगर कोई छात्र हिंदी विषय के पेपर में अनुत्तीर्ण होते हैं तो सभी विषयों में फेल माना जाता है बहुत छात्र को हिंदी में परीक्षा के दौरान सारे प्रश्न आते हैं लेकिन विशेष रूप से राइटिंग अच्छी न होने की वजह से बेहतर अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अभी से नए पैटर्न आधारित मॉडल पेपर को हल करना प्रारंभ करें और साथ ही राइटिंग का विशेष ध्यान दें क्योंकि 3 घंटे 15 मिनट की परीक्षाओं में लिखने का अगर अच्छा प्रेक्टिस नहीं तो पेपर को सॉल्व करना बड़ा मुश्किल हो जाता है।
Up Board Exam 2026 Class 10th Hindi Model Paper PDF Download
हिंदी मॉडल पेपर बोर्ड द्वारा जारी की गई नए पैटर्न आधारित अगर डाउनलोड करने की तलाश कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा फिर वहां मॉडल पेपर वाले विकल्प क्लिक करते ही दसवीं कक्षा पर जाना होगा फिर विषय वार नए पैटर्न आधारित मॉडल पेपर दिखेंगे उसमें हिंदी वाले विषय के सामने लिंक पर क्लिक करते ही फोन में मॉडल पेपर डाउनलोड हो जाएगी जब भी मॉडल पेपर को सॉल्व करें तो 3 घंटे 15 मिनट का समय निकालकर पेपर को हल करना प्रारंभ करें जिससे कि आपकी प्रैक्टिस पेपर को प्रश्नों को उत्तर देने में हो ताकि एग्जाम आते-आते अच्छी तैयारी हो जाए।
Up Board Exam 2026 Class 10th Hindi Model Paper Link
| Up Board Exam 2026 Class 10th Hindi Model Paper | 901 – Hindi || 902 – Elementary Hindi |
| Up Board Exam 2026 Class 10th Model Paper | Subject Wise |
