Up Scholarship Status Kaise Check Kare: स्कॉलरशिप खाते में आने लगा, तुरंत देखें अपना स्टेटस

By: Admin

On: November 16, 2025

Follow Us:

Up Scholarship Status Kaise Check Kare

Up Scholarship Status Kaise Check Kare: छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से जो छात्र पूर्व दशम, दशमोत्तर एवं अतिरिक्त कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन कर चुके हैं उनके द्वारा इस समय लगातार बेसब्री से छात्रवृत्ति स्टेटस चेक करने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति सीधे खाते में भुगतान किए जाने का प्रोसेस समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुत तेजी से हो रहा है जैसा कि आप सभी को पता होगा छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में विभिन्न चरणों के माध्यम से भुगतान की जाती है। 

जो छात्र छात्रवृत्ति फॉर्म ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने के दौरान शुरुआत में फॉर्म अप्लाई कर चुके हैं सभी के प्रथम चरण के अंतर्गत छात्रवृत्ति सीधे खाते में बहुत जल्द भेजी जाएगी अगर फॉर्म में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि है तो जरूर सर्च कर रहे होंगे Up Scholarship Status Kaise Check Kare?, और फॉर्म में करेक्शन कैसे करें? फिलहाल इन सभी के बारे में आर्टिकल की मदद से विस्तृत जानकारी नीचे साझा की जा रही है ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना जारी रखें। 

जानकारी के लिए आप सभी को बता दें कि छात्रवृत्ति फार्म में छोटी-छोटी त्रुटियां होने की वजह से अक्सर फॉर्म आवेदन करने के बावजूद भी स्कॉलरशिप का लाभ नहीं मिल पाता है हालांकि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से फार्म में हुई त्रुटि में करेक्शन करने की पोर्टल ओपन की जाती है दरअसल छात्रों को तरीका के बारे में नहीं जानकारी होने के कारण त्रुटि में सुधार नहीं कर पाते हैं और उनका फॉर्म समाज कल्याण विभाग द्वारा रिजेक्ट हो जाता है जिससे छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

Up Scholarship 2025-26 Latest Update

यूपी स्कॉलरशिप 2025 26 पूर्व दशम के लिए 02। जुलाई से फॉर्म आवेदन शुरू हुआ जबकि फॉर्म आवेदन की अंतिम डेट 30 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित थी वहीं दशमोत्तर कक्षा सत्र 2025-26 के लिए फॉर्म आवेदन 10 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुई और फॉर्म आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है जो छात्र अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हुए हैं अभी भी मौका है 20 दिसंबर तक भर में 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के लिए फॉर्म आवेदन करवा सकते हैं।

स्नातक, परा स्नातक, डिप्लोमा एवं विशेष डिग्री के लिए सत्र 2024-25 के लिए फॉर्म आवेदन छात्रवृत्ति के लिए न कर पाने की वजह से पुनः आवेदन एवं रिन्यूअल के लिए 27 अक्टूबर 2025 से पोर्टल ओपन की गई जिनकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित था और छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट आउट निकालना 1 नवंबर 2025 तक हार्ड कॉपी को छात्रों द्वारा वांछित संलग्नों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना 1 नवंबर 2025 तक शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसित करना 2 नवंबर तक निर्धारित था।

फार्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि पूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करना 8 नवंबर से लेकर 11 नवंबर 2025 तक निर्धारित था और धनराशि का अंतरण 28 नवंबर 2025 तक समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रति ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से डीबीटी के जरिए सीधे खाते में भुगतान की जाएगी।

up scholarship 2025-26 kab aayegi?

कक्षा 9वी से 10वीं के लिए छात्रवृत्ति का फॉर्म आवेदन किए विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति का पैसा खाता में आने का इंतजार कर रहे हैं आप सभी को जानकारी के लिए बता दे की मांग सृजन 15 जनवरी 2026 तक तिथि निर्धारित की गई है धनराशि का अंतरण 24 जनवरी 2026 भर में की जाएगी ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है अपना स्टेटस चेक करते रहें और फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो समय से संशोधन करना बिल्कुल भी न भूले।

कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए छात्रवृत्ति का फॉर्म अप्लाई किए विद्यार्थियों के खाते में पहले चरण का स्कॉलरशिप 2 अक्टूबर 2025 को भेजी गई अतः जिनके फॉर्म में छोटी-छोटी त्रुटियां थी स्कॉलरशिप का पैसा अंतरण नहीं हुआ दूसरे चरण की धनराशि 31 दिसंबर 2025 को भेजी जाएगी।

Up Scholarship Status Kaise Check Kare?

छात्रवृत्ति चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से सारी बात नीचे बताई जा रही है ध्यान पूर्वक विभिन्न स्टेप्स को फॉलो करके अपना छात्रवृत्ति स्टेटस देख सकते हैं –

  • छात्रवृत्ति स्टेटस चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in पर जाएं। 
  • उसके बाद मुख्य पृष्ठ पर स्टूडेंट नाम से कॉर्नर दिखाई देगा। 
  • वहां क्लिक करते ही फ्रेश अथवा रिनुअल नाम से लॉगिन करने का लिंक मिलेगा।
  • अपने अनुसार किसी एक लिंक पर क्लिक करें फिर लोगिन करने से संबंधित विवरण दर्ज करें।
  • उसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करते ही आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा। 
  • इस तरह से छात्रवृत्ति स्टेटस अपने लॉगिन अकाउंट की मदद से देख सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम विकास गुप्ता शैक्षिक योग्यता पीजी में M.COM है, मैं पिछले तीन वर्षों से शिक्षा, सरकारी योजनाएं, नौकरियां और छात्रवृत्तियों से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन कर रहा हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक बोर्ड परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट, सरकारी भर्तियों के अपडेट, रिजल्ट, यूपी स्कॉलरशिप, यूपी टीईटी, सीटीईटी, यूपी डीएलएड अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सटीक और सरल भाषा में पहुंचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment